कब और कहां खेला जाएगा आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T20, क्या अब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?

Published On: June 27, 2026
Follow Us
कब और कहां खेला जाएगा आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T20, क्या अब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?


बेलफास्ट: किसने सोचा था कि सितारों से सजी भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पहले ही मैच में आयरलैंड सरीखी टीम के सामने घुटने टेक देगी. 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैन इन ब्लूज 148 रन पर सिमट गए. ये किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत थी. अब सारा फोकस दूसरे और आखिरी मैच पर है, जो 28 जून यानी रविवार को भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
सवाल यही है कि क्या दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा या नहीं. क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अपना डेब्यू करने वाले हैं? क्या उन्हें अंतिम 11 में मौका मिलेगाा. दरअसल, भारत की सबसे बड़ी समस्या उसके बैटिंग ऑर्डर का बिखर जाना रहा. ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि क्या वैभव को इस मैच में मौका मिलेगा या फिर उनकी बारी इंग्लैंड सीरीज में आएगी.

दूसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मुश्किल
सूत्रों की माने तो टीम मैनेजमेंट एक हार के बाद ज्यादा घबराहट में नहीं है. वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए शायद अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि एक हार के बाद टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना कम है. यानी चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में ही वैभव की बारी आएगी!

बॉलिंग तो फ्लॉप, लेकिन बैटिंग सुपर फ्लॉप
संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके. अभिषेक शर्मा ने जरूर अर्धशतक जमाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला. जरूरी रन-रेट का दबाव बढ़ने के कारण तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी पारी को संभाल नहीं पाए. टीम को सबसे ज्यादा नुकसान वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 19 रन और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन लुटाने से हुआ. कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए.

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन.

https://hindi.news18.com/cricket/india-playing-xi-2nd-t20i-vs-ireland-can-vaibhav-suryavanshi-10607464.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment