होमखेलक्रिकेट
आयरलैंड से हार के बाद मचा बवाल, वैभव सूर्यवंशी को न खिलाना पड़ा भारी!
Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi Debut: 2008 में विराट कोहली को टीम में शामिल किए जाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गजों से भिड़ जाने वालें पूर्व चीफ सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी लंबी रेस का घोड़ा है. 15 साल का यह राइजिंग स्टार टी-20 में तो मास्टर है ही, लेकिन वह लंबे फॉर्मेट में भी हिट हो सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की डिमांड तेजी से उठ रही है.
नई दिल्ली: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस वक्त यही कह रहे हैं कि अगर पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाता तो भारतीय टीम मैच नहीं हारती. इस बीच बीसीसीआई के पूर्व चीफ सिलेक्टर रहे दिलीप वेंगसरकर ने भी वैभव के लिए पैरवी की है. 80 के दशक में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके दिलीप वेंगसरकर की माने तो वैभव सूर्यवंशी लंबी रेस के घोड़े हैं.
2006 से 2088 के बीच चीफ सिलेक्टर रहे दिलीप वेंगसरकर से जब ये पूछा गया कि क्या वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में खेलना चाहिए तो उन्होंने वैभव को एक टैलेंटेड खिलाड़ी बताया. भारत के लिए 116 टेस्ट और 129 वनडे खेल चुके दिलीप वेंगसरकर ने कहा:
वह एक टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने T20 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा करेंगे, लेकिन हमें यह देखना होगा कि वह लंबे फॉर्मेट में कैसा खेलते हैं, जो बहुत जरूरी है. उनकी बैटिंग का अंदाज बिल्कुल अलग है क्योंकि जब हम बड़े हो रहे थे, तो हमें सिर्फ ‘V’ में और जमीन पर शॉट खेलने के लिए कहा जाता था इसलिए आजकल अलग-अलग फॉर्मेट की वजह से, मुझे लगता है कि उन्हें अलग तरह से कोचिंग दी जाती है.
वेंगसर ने अपने कार्यकाल में क्रांतिकारी बदलाव किए थे
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि दिलीप वेंगसरकर ही वो शख्स हैं, जो युवा विराट कोहली को टीम में खिलाने के लिए सबसे भिड़ गए थे. बाद में उन्हें अपने चेयरमैन की कुर्सी से भी हाथ धोना पड़ा था. 2006 से 2008 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी. वेंगसरकर ने घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीनियर टीम में मौका दिया. कई नए चेहरों को टेस्ट और ODI टीम में शामिल किया गया.
कब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?
वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित इंटरनेशल डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में तो नहीं हुआ, ऐसे में सवाल यही है कि इस 15 साल की उभरती सनसनी को मैदान पर कब मौका मिलेगा. सीरीज का दूसरा मैच 28 जून यानी रविवार को बेलफास्ट के उसी मैदान पर होगा, जहां भारत 34 रन से मुकाबला गंवाया. अगर आयरलैंड सीरीज में भी वैभव को मौका नहीं दिया जाता है तो उनके पास 1 जुलाई से शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज भी होगी.
About the Author

https://hindi.news18.com/cricket/vaibhav-suryavanshi-debut-dilip-vengsarkar-says-15-year-old-young-talent-plays-unreal-shots-10607202.html











