Success Story: बिहार की कला को अब तक मुख्य रूप से मधुबनी पेंटिंग के लिए जाना जाता था. लेकिन पटना की प्रिया रंजन ने ‘फ्लोरल हैंड पेंटिंग’ के जरिए फैशन इंडस्ट्री में एक नई लकीर खींच दी है. शादी और एक बच्चे की मां बनने की जिम्मेदारियों के बीच प्रिया ने अपने शौक को मरने नहीं दिया. महज दो साड़ियों से आर्टलेट बाय प्रिया ब्रांड की नींव रखने वाली प्रिया आज 15 लोगों की टीम का नेतृत्व कर रही हैं. जिनमें कई स्थानीय कलाकार शामिल हैं. इंस्टाग्राम से लोकप्रिय हुआ यह ब्रांड आज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और आरजे अंजलि जैसी नामचीन हस्तियों की पहली पसंद बन चुका है. शुरुआती 2 साड़ियों से बढ़कर अब इनके एग्जिबिशन में 100 से अधिक साड़ियों और 250 डिजाइनर सूट का कलेक्शन होता है. प्रिया ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अगर ठान लें, तो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भी न सिर्फ अपने सपनों की उड़ान भर सकती हैं, बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे सकती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
https://hindi.news18.com/videos/business/success-story-patna-priya-ranjan-artlet-by-priya-hand-painted-sarees-akshara-singh-favorite-brand-local18-ws-l-10525545.html













