Stocks To Watch: इन 3 शेयरों ने दिखाए पॉजिटिव संकेत, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही 16% तक रिटर्न की उम्मीद

Published On: June 9, 2026
Follow Us
इन 3 शेयरों ने दिखाए तेवर, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही मोटी कमाई की उम्‍मीद  Stocks To Watch: इन 3 शेयरों ने दिखाए पॉजिटिव संकेत, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही 16% तक रिटर्न की उम्मीद


Last Updated:

Stocks To Watch: ब्रोकरेज का मानना है कि इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने हालिया गिरावट में भी बाजार के सामने अच्छी-खासी मजबूती दिखाई है. इन स्टॉक्स के चार्ट पर कई पॉजिटिव इंडिकेटर्स और ब्रेकआउट के संकेत सामने आए हैं.

इन 3 शेयरों ने दिखाए तेवर, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही मोटी कमाई की उम्‍मीद  Stocks To Watch: इन 3 शेयरों ने दिखाए पॉजिटिव संकेत, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही 16% तक रिटर्न की उम्मीदZoom Stocks To Watch: इन 3 शेयरों ने दिखाए पॉजिटिव संकेत, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही 16% तक रिटर्न की उम्मीद

इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने हालिया गिरावट में भी बाजार के सामने अच्छी-खासी मजबूती दिखाई है.

नई दिल्‍ली. मिडिल ईस्ट तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार पिछले काफी समय से हिचकोले खा रहा है. एक दिन बाजार गिरता है तो दूसरे दिन थोड़ी मजबूती दिखा देता है. इससे आम निवेशक संशय में है कि वे कहां दांव लगाएं. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्‍ट ने मजबूत तकनीकी चार्ट पैटर्न और सकारात्मक संकेतों के आधार पर तीन शेयरों में पैसा लगाने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि ये शेयर महीनेभर में ही 16 फीसदी तक रिटर्न देने का माद्दा रखते हैं.

ब्रोकरेज का मानना है कि इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने हालिया गिरावट में भी बाजार के सामने अच्छी-खासी मजबूती दिखाई है. इन स्टॉक्स के चार्ट पर कई पॉजिटिव इंडिकेटर्स और ब्रेकआउट के संकेत सामने आए हैं. इसलिए इनमें आगे एक बड़ी और तेज रैली देखने को मिल सकती है.

चेन्‍नई पेट्रोलियम कराएगा खूब कमाई

एक्सिस डायरेक्‍ट ने निवेशकों को चेन्‍नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पैसा लगाने की सलाह दी है. आज यह शेयर तेजी के साथ 1234.90 रुपये पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टॉक के डेली और वीकली चार्ट पर तेजी के मजबूत संकेत लगातार बने हुए हैं. ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले एक महीने में यह शेयर 1,285 रुपये से 1,315 रुपये के बड़े टारगेट प्राइस तक आसानी से पहुंच सकता है.

ब्रेकआउट के बाद रॉकेट बनने को तैयार है जेन टेक शेयर

ब्रोकरेज हाउस की दूसरी बड़ी पसंद डिफेंस सेक्टर जेन टेक्‍नॉलोजीज का शेयर है. बाजार की उठापटक के बीच यह स्टॉक वर्तमान में करीब 1794.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर ने हाल ही में अपने एक बेहद महत्वपूर्ण और कड़े रेजिस्टेंस लेवल को पार करते हुए उसके ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग दी है.

एक्सिस डायरेक्ट ने इस शेयर ने इस शेयर में 1,780 रुपये से 1,746 रुपये के बीच एंट्री करने के सबसे सही माना है. ब्रोकरेज ने निवेशकों को नीचे की तरफ 1,655 रुपये का स्टॉप लॉस रखने को कहा है. अनुमान है कि इस ब्रेकआउट के बाद अगले 3 से 4 हफ्तों में यह शेयर रफ्तार पकड़कर 1,980 रुपये से लेकर 2,020 रुपये के स्तर को छू सकता है.

फेडरल बैंक शेयर भी कराएगा कमाई

एक्सिस डायरेक्‍ट ने फेडरल बैंक शेयर खरीदने की सलाह भी दी है. मंगलवा, 9 जून को यह शेयर 3 फीसदी से ज्‍यादा उछलकर 315.70 रुपये पर बंद हुआ है. इंट्राडे में आज इसने अपना 315.90 का 52 वीक हाई भी बनाया. हालिया कारोबारी सत्रों में इस बैंकिंग स्टॉक ने न केवल एक मजबूत और टिकाऊ बढ़त दिखाई है, बल्कि इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखा गया है.

वॉल्यूम में यह इजाफा दर्शाता है कि बड़े संस्थागत निवेशक और बाजार के बड़े खिलाड़ी इस शेयर में पैसा लगा रहे हैं. एक्सिस डायरेक्ट के विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले 3 से 4 हफ्तों की शॉर्ट-टर्म अवधि में यह बैंकिंग शेयर 326 रुपये से 334 रुपये तक जा सकता है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

google-color.svg Stocks To Watch: इन 3 शेयरों ने दिखाए पॉजिटिव संकेत, ब्रोकरेज को महीनेभर में ही 16% तक रिटर्न की उम्मीद

https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-stocks-to-watch-axis-direct-bets-on-these-3-stocks-for-up-to-16-percent-return-in-one-month-ws-l-10554093.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment