Multibagger Stock : 4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, इस शेयर पर पैसा लगाना तो बनता है

Published On: June 5, 2026
Follow Us
4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, कमाकर देगा ये शेयर  Multibagger Stock : 4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, इस शेयर पर पैसा लगाना तो बनता है


Last Updated:

Multibagger Stock : एजिस लॉजिस्टिक्स शेयर ने पिछले चार साल में 340 फीसदी का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. करीब ₹26,500 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के फंडामेंटल्स बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं. एजिस लॉजिस्टिक्स का शेयर अभी अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से करीब 20% डिस्काउंट पर मिल रहा है. मजबूत तिमाही नतीजे और भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट इस शेयर की मजबूती को दर्शाते हैं.

4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, कमाकर देगा ये शेयर  Multibagger Stock : 4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, इस शेयर पर पैसा लगाना तो बनता हैZoom Multibagger Stock : 4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, इस शेयर पर पैसा लगाना तो बनता है

इस मल्‍टीबैगर शेयर पर ब्रोकरेज अब भी बुलिश है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में अगर आप किसी ऐसे शेयर की तलाश में हैं जिसने धांसू रिटर्न तो दिया ही साथ ही अभी भी जोरदार मुनाफा देने का दम बाकी हो. अगर हां, तो यह खबर आपके ही काम की है. हम आपको आज ऐसे ही एक मल्‍टीबैगर शेयर के बारे में बताएंगे जिसने निवेशकों के वारे-न्‍यारे कर दिए हैं. निवेशकों को मालामाल करने वाले इस शेयर का नाम है एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (Aegis Logistics Ltd). मार्च 2022 में यह शेयर ₹172 रुपये का मिल रहा था. लेकिन, आज यह ₹770 रुपये पर पहुंच चुका है. यानी पिछले 4 साल से भी कम समय में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 340% का तूफानी रिटर्न दिया है.

इतनी बड़ी रैली के बाद भी ब्रोकरेज को इस एजिस लॉजिस्टिक्‍स शेयर से अभी और उम्‍मीदें हैं. उनका मानना है कि इस शेयर में अभी और तेजी आ सकती है. उनके इस दावे का आधार है कंपनी के शानदार वित्‍तीय परिणाम. वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 45% की बढ़त के साथ ₹410 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कुल बिक्री में 52% का जोरदार उछाल आया है और यह ₹2,594 करोड़ रुपये रही है. EBITDA भी 50% बढ़कर ₹711.51 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने शेयरधारकों को ₹6.70 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

चार्ट पर बना ‘सुपर बुलिश’ पैटर्न

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म मास्टर कैपिटल सर्विसेज के मुताबिक, डेली चार्ट पर एक क्लासिक ‘इनवर्स हेड एंड शोल्डर’ रिवर्सल स्ट्रक्चर बना है, जो बाजार में मंदी के खत्म होने और बड़ी तेजी के शुरू होने का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है. एजिस लॉजिस्टिक्‍स शेयर ने ₹720-₹730 के रेजिस्टेंस को पार कर लिया है. अब यह शेयर लोवर लो की बजाय हाइअर हाई पैटर्न बना रहा है. इस मल्‍टीबैगर शेयर ने अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज को भी एक ही झटके में पार कर लिया है.

एजिस लॉजिस्टिक्‍स शेयर टारगेट प्राइस

मास्टर कैपिटल सर्विसेज का अनुमान है कि एजिस लॉजिस्टिक्‍स शेयर आने वाले समय में ₹870 से ₹934 रुपये तक जा सकता है. ब्रोकरेज ने निवेशकों को ₹678 रुपये पर स्‍टॉप लॉस रखने की सलाह दी है. केनरा बैंक सिक्योरिटीज के अनुसार, लंबे समय के डाउनवर्ड चैनल से एक बड़ा ब्रेकआउट हुआ है. यदि शेयर ₹791 के अहम स्तर के ऊपर टिक जाता है, तो यह बहुत जल्द ₹819 और उसके बाद ₹897 के स्तर को छुएगा.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

google-color.svg Multibagger Stock : 4 साल में 300% से ज्यादा का मुनाफा, ब्रोकरेज भी बुलिश, इस शेयर पर पैसा लगाना तो बनता है

https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-multibagger-stock-aegis-logistics-340-percent-return-brokerages-bullish-target-900-ws-l-10542465.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment