iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट

Published On: June 27, 2026
Follow Us


Powered by :Tech2Logo iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट

Last Updated:

ऐपल आईफोन 16 को Vijay Sales पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। HDFC Bank ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ ₹62,990 रह जाती है. जानिए पूरी डील, ऑफर्स और iPhone 16 के फीचर्स.

iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानें ऑफर iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंटZoom iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट

नया iPhone लेने का प्लान है? iPhone 16 पर मिल रहा है बंपर ऑफर, HDFC कार्ड से कीमत होगी और कम

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple आने वाले समय में अपने iPhone मॉडल्स की कीमतें बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आप iPhone 16 लेने का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

फिलहाल विजय सेल्स पर Apple iPhone 16 शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी, लेकिन अभी इसे 66,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 3,500 रुपये का इंस्टेंट इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद फोन की कीमत कम होकर सिर्फ 62,990 रुपये रह जाती है.

अगर एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. ग्राहक करीब 3,108 रुपये प्रति माह की EMI पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है.

हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी. चाहें तो खरीदारी के दौरान ऐपल केयर+ भी लिया जा सकता है.

कैसे हैं आईफोन 16 के स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें ऐपल का A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. फोन में 8GB रैम और iOS 26 का सपोर्ट मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो OIS के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 3,561mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अगर आपका बजट करीब 65 हजार रुपये है और आप लंबे समय तक चलने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा ऑफर के साथ iPhone 16 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, खरीदारी से पहले ऑफर की वैलिडिटी और बैंक ऑफर्स की शर्तें जरूर चेक कर लें.

About the Author

बारिश में फ्रिज की कूलिंग हुई कम? बिना मैकेनिक बुलाए ऐसे करें ठीक iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! ₹79,900 वाला फोन अब ₹62,990 में, जानिए कैसे मिलेगा इतना बड़ा डिस्काउंट

https://hindi.news18.com/news/tech/accessories-apple-iphone-16-big-discount-buy-online-at-62990-on-vijay-sales-with-hdfc-bank-offer-10606515.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment