Business Idea: सिर्फ 556 रुपये में शुरू करें मुर्गी पालन, सरकार दे रही 75% सब्सिडी, होगी बंपर कमाई!

Published On: June 16, 2026
Follow Us
title= Business Idea: सिर्फ 556 रुपये में शुरू करें मुर्गी पालन, सरकार दे रही 75% सब्सिडी, होगी बंपर कमाई!


X

title= Business Idea: सिर्फ 556 रुपये में शुरू करें मुर्गी पालन, सरकार दे रही 75% सब्सिडी, होगी बंपर कमाई!

Business Idea: खेती के साथ शुरू करें यह काम, सरकार भी दे रही 75% सब्सिडी

arw img Business Idea: सिर्फ 556 रुपये में शुरू करें मुर्गी पालन, सरकार दे रही 75% सब्सिडी, होगी बंपर कमाई!

Poultry Farming: ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आय बढ़ाने के लिए कुक्कुट पालन को भी अपना रहे हैं. कम लागत और सरकारी सहायता के कारण बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस योजना के तहत किसान बेहद कम निवेश में मुर्गी पालन शुरू कर अतिरिक्त कमाई का अवसर प्राप्त कर सकते हैं. सीधी वेटरनरी अस्पताल के डॉ. सलिल कुमार पाठक ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना की कुल लागत 2,225 रुपये निर्धारित की गई है. हालांकि, लाभार्थियों को इसमें केवल 556 रुपये का योगदान देना होता है, जबकि शेष 1,669 रुपये सरकार अनुदान के रूप में प्रदान करती है. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना, पशुधन आधारित रोजगार को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. डॉक्टर ने बताया, योजना के तहत लाभार्थियों को 28 दिन के 40 उन्नत नस्ल के चूजे दिए जाते हैं. साथ ही जरूरी दवाएं और टीकाकरण भी मुफ्त कराया जाता है. खास बात ये कि इन चूजों के पालन में ज्यादा खर्च नहीं आता. यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह मॉडल काफी सफल माना जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

https://hindi.news18.com/videos/business/money-making-tips-business-idea-kukkut-palan-protsahan-yojana-madhya-pradesh-govt-providing-subsidy-on-poultry-farming-local18-ws-e-10575369.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment