1.5 करोड़ की डील और 3 गिरफ्तार, जानिए कैसे पुलिस ने ऐन वक्त पर पकड़ा TET का पेपर लीक रैकेट

Published On: June 28, 2026
Follow Us
1.5 करोड़ की डील और 3 गिरफ्तार, जानिए कैसे पुलिस ने ऐन वक्त पर पकड़ा TET का पेपर लीक रैकेट


नई दिल्ली (Maharashtra TET Paper Leak LIVE Updates). देश में नीट यूजी परीक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच अब महाराष्ट्र से भी पेपर लीक का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2026) को पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया. भिवंडी पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर 3 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो परीक्षा शुरू होने से पहले ही असली प्रश्नपत्रों के सेट बेचने पहुंचे थे. इस गिरोह की योजना इस पेपर को करीब डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की थी.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: बिहार पुलिस का स्पेशल इनपुट

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: महाराष्ट्र एसआईटी के समस्तीपुर पहुंचते ही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी इस मामले में सहयोग शुरू कर दिया है. बिहार पुलिस ने बिजेंद्र गुप्ता के पुराने ठिकानों, उसके करीबियों और उसके पिछले 4 साल के छिपने के पैटर्न का पूरा डेटा महाराष्ट्र पुलिस से साझा किया है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: आरोपियों के बैंक खातों पर नजर

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों (राजीव शॉ, आकाश कुमार और धीरज सिंह) के बैंक खाते और डिजिटल वॉलेट्स की डिटेल्स निकालनी शुरू कर दी है. पुलिस देखना चाहती है कि इस डेढ़ करोड़ की डील के लिए अब तक कितना एडवांस ट्रांजेक्शन हो चुका था.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों पर शक की सुई

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: इस समय दिल्ली और हरियाणा में डेरा डाले एसआईटी (SIT) की टीम पूरा रूट खंगाल रही है. टीम का फोकस उस प्रिंटिंग प्रेस या कूरियर एजेंसी के सुराग ढूंढने पर है, जहां से यह पेपर लीक हुआ था. पुलिस का मानना है कि अंदरूनी मिलीभगत के बिना ओरिजिनल पेपर के 4 सेट बाहर आना मुमकिन नहीं है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: होटल और लॉज में छापेमारी

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: ठाणे और भिवंडी पुलिस की टीमें स्थानीय होटलों, लॉज और ढाबों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस को शक है कि दिल्ली से आए इन तीन सप्लायर्स के अलावा इस गिरोह के कुछ और गुर्गे भिवंडी के आस-पास रुके हुए थे, जो लोकल लेवल पर छात्रों को मैनेज कर रहे थे.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: संजीव मुखिया नेटवर्क से जुड़ रहे हैं तार

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: पुलिस की खुफिया विंग इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या फरार मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, बिहार के कुख्यात नीट (NEET) घोटाला किंगपिन संजीव मुखिया के लिए काम करता था. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उसी पुराने सिंडिकेट का नया विंग है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: 28 जून की परीक्षा रद्द

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने पहले केवल कुछ केंद्रों पर परीक्षा रोकने का विचार किया था, लेकिन भिवंडी पुलिस से मिली रिपोर्ट के बाद 28 जून को पूरे राज्य में होने वाली दोनों शिफ्ट की टीईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई है. नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: असली ‘गॉडफादर’ को बेनकाब करने की चुनौती

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: महाराष्ट्र पुलिस और नवगठित एसआईटी के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती फरार मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार करने की है. पुलिस का मानना है कि बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का पुख्ता खुलासा हो पाएगा कि दिल्ली या बिहार में बैठा वह असली ‘गॉडफादर’ कौन है, जो सरकारी परीक्षा विभागों के भीतर बैठकर प्रश्नपत्रों की पायरेसी कर रहा था.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: बिहार से बंगाल और दिल्ली में ताबड़तोड़ रेड

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: इस समय एसआईटी की एक टीम पश्चिम बंगाल के संदिग्ध ठिकानों पर, दूसरी टीम बिहार के समस्तीपुर और नालंदा में, तीसरी टीम देश की राजधानी दिल्ली के कोचिंग हब्स में और चौथी टीम हरियाणा में डेरा डाले हुए है. स्थानीय पुलिस की मदद से इन राज्यों में छापेमारी की जा रही है, जिससे उन कूरियर और प्रिंटिंग प्रेस कर्मियों का पता लगाया जा सके जहां से पेपर लीक हुआ था.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: SIT की 4 टीमें महाराष्ट्र से बाहर रवाना

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: इस रैकेट के अंतरराज्यीय कनेक्शन, दिल्ली की कड़ियों और बिहार के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता के शामिल होने की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय के आदेश पर SIT का गठन किया गया है. एसआईटी की चार हाई-लेवल टीमें तुरंत एक्शन में आते हुए महाराष्ट्र की सीमाएं लांघकर बाहर रवाना हो चुकी हैं.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: सख्त कानून और इस्तीफे की उठी मांग

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: आंदोलन पर उतरे कांग्रेस पदाधिकारियों ने सीधे राज्य के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग लिया है. उनकी मांग है कि केंद्र के नए एंटी-पेपर लीक कानून की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी सख्त कानून बने. इसके तहत पेपर लीक माफियाओं की संपत्तियां कुर्क की जाएं और उन्हें उम्रकैद जैसी सख्त से सख्त सजा मिले, जिससे दोबारा कोई ऐसी जुर्रत न कर सके.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: सालों की मेहनत और पैसा पानी में बहा

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: विपक्ष का कहना है कि एक अदद सरकारी नौकरी के लिए युवा सालों-साल मुंबई और पुणे जैसे शहरों के तंग कमरों में रहकर रात-दिन पढ़ाई करते हैं. उनके माता-पिता पेट काटकर कोचिंग की फीस भरते हैं. लेकिन जब परीक्षा के ठीक पहले पेपर डेढ़ करोड़ रुपये में बिक जाता है तो इन गरीब छात्रों की सालों की मेहनत और पैसा एक झटके में पानी में बह जाता है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार देने और परीक्षाओं को ईमानदारी से कराने में पूरी तरह फेल साबित हुई है. बार-बार पेपर लीक होने की वजह से महाराष्ट्र के लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का भविष्य पूरी तरह अधर में लटक गया है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: कांग्रेस का ऐतिहासिक ‘बोंब मारो आंदोलन’

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: नांदेड़ के सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध आईटीआई चौक पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘बोंब मारो आंदोलन’ (एक पारंपरिक विरोध प्रदर्शन जिसमें जोर-जोर से चिल्लाकर न्याय मांगा जाता है) किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर परीक्षा माफियाओं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: नांदेड़ में फूटा विपक्ष का भारी गुस्सा

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: महाराष्ट्र में एक के बाद एक परीक्षाओं के पेपर लीक होने और टीईटी परीक्षा के अचानक रद्द किए जाने के विरोध में राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. नांदेड़ जिले में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस प्रशासनिक विफलता के खिलाफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतरकर जोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: चौथे फरार आरोपी की तलाश में नाकेबंदी तेज

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मुंबई आने वाले आरोपियों की कुल संख्या चार थी. पुलिस ने मौके से 3 को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनका चौथा साथी, जो शायद बाहर रेकी कर रहा था या गाड़ी में बैठा था, पुलिस की हलचल को भांपकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके हुलिए और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पूरे राज्य में नाकेबंदी कर दी है.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: दिल्ली से ‘बाय एयर’ ठाणे पहुंचे थे सौदागर

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: पुलिस सूत्रों ने इस गैंग को लेकर एक और बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला खुलासा किया है. आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे बस या ट्रेन से नहीं, बल्कि बकायदा दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंचे थे. इसके बाद वे वहां से टैक्सी लेकर ठाणे आए. उन्हें भरोसा था कि वे कुछ ही घंटों में करोड़पति बनकर वापस दिल्ली उड़ जाएंगे.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: सौदा फाइनल होते ही रंगे हाथों दबोचे गए शातिर

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: शनिवार की सुबह आरोपी भिवंडी के तय ठिकाने पर लीक पेपर की कॉपी सौंपने और एडवांस पैसे लेने पहुंचे थे. लेकिन वहां पहले से ही सादे कपड़ों में जाल बिछाकर बैठी ठाणे पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. आरोपियों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला और पुलिस ने उन्हें टीईटी परीक्षा के मूल प्रश्नपत्रों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: मोटी रकम का लालच देकर जाल में फंसाया

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: आरोपियों का विश्वास जीतने और उन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए सादे कपड़ों में गए पुलिसकर्मियों ने बकायदा मोलभाव किया. पुलिस ने उन्हें झांसा दिया कि वे पेपर के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की पूरी रकम नकद और एडवांस में देने को तैयार हैं. पैसों के इसी भारी-भरकम लालच में आकर आरोपियों का लालच जाग गया और वे पुलिस के बनाए चक्रव्यूह में फंस गए.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: दो दिनों तक बिल्ली-चूहे का खेल और रेकी

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: पुलिस की स्पेशल एंटी-एक्सटॉर्शन और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दो दिनों (25 और 26 जून) तक इन आरोपियों की हर छोटी-बड़ी हरकत, उनके रुकने के ठिकानों, मोबाइल लोकेशंस और लोकल संपर्कों पर बेहद बारीक नजर रखे हुए थीं. पुलिस वाले लगातार फोन पर आरोपियों के संपर्क में थे, जिससे उनका भरोसा जीता जा सके और उन्हें भिवंडी के एक तय ठिकाने पर बुलाया जा सके.

Maharashtra TET Paper Leak LIVE: पुलिस ने खुद बुना ‘डमी कस्टमर’ का सीक्रेट जाल

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक लाइव: जानकारी मिलते ही ठाणे पुलिस ने सीधे या खुलेआम छापेमारी करने के बजाय बेहद चालाकी भरी रणनीति तैयार की. पुलिस को डर था कि अगर सीधे छापा मारा गया तो आरोपी सबूत नष्ट कर सकते हैं. इसलिए पुलिस अधिकारियों ने खुद ‘डमी कस्टमर’ यानी नकली खरीदार और उम्मीदवार बनने का फैसला किया और अपने कुछ जवानों को सादे कपड़ों में इस गैंग से संपर्क करने के लिए आगे बढ़ा दिया.

https://hindi.news18.com/news/career/education-maharashtra-tet-paper-leak-case-live-updates-sit-investigation-bihar-haryana-delhi-connection-with-neet-paper-leak-mastermind-livenews-10609299.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment