घर का एक कमरा और ₹10,000 की पूंजी, ऐसे शुरू करें ऑनलाइन योगा क्लास, कमाएं बंपर मुनाफा

Published On: June 21, 2026
Follow Us
घर का एक कमरा और ₹10,000 की पूंजी, ऐसे शुरू करें ऑनलाइन योगा क्लास, कमाएं बंपर मुनाफा


International Yoga Day: आज (21 जून) पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. योग अब सिर्फ स्वास्थ्य सुधारने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एक तेजी से बढ़ता हुआ बिजनेस सेक्टर भी बन चुका है. फिटनेस, मेंटल हेल्थ और वेलनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण ऑनलाइन योगा क्लास की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप कम निवेश में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो घर के एक कमरे से ऑनलाइन योगा क्लास शुरू करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी बड़े ऑफिस या भारी-भरकम निवेश की जरूरत नहीं होती. मात्र 10 हजार रुपये के शुरुआती बजट में आप अपना ऑनलाइन योगा और वेलनेस प्लेटफॉर्म शुरू कर सकते हैं.

एक कमरे से हो सकती है शुरुआत
ऑनलाइन योगा क्लास शुरू करने के लिए आपके घर का एक साफ-सुथरा और शांत कमरा ही काफी है. कमरे में पर्याप्त रोशनी और साधारण बैकग्राउंड होना चाहिए ताकि वीडियो प्रोफेशनल दिखे. शुरुआत में किसी महंगे स्टूडियो की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपके पास अच्छा स्मार्टफोन है, तो वही कैमरे का काम कर सकता है. इसके साथ एक ट्राइपॉड, रिंग लाइट और योगा मैट खरीदकर बेसिक सेटअप तैयार किया जा सकता है.

10 हजार रुपये में ऐसे तैयार होगा सेटअप
ऑनलाइन योगा क्लास के लिए शुरुआती खर्च कुछ इस तरह हो सकता है-

  • ट्राइपॉड और मोबाइल स्टैंड: 1,000 रुपये से 1,500 रुपये
  • रिंग लाइट या बेसिक लाइटिंग: 1,500 रुपये से 2,000 रुपये
  • योगा मैट और बैकग्राउंड सेटअप: 2,000 रुपये
  • हाई-स्पीड इंटरनेट: 1,000 रुपये
  • सोशल मीडिया प्रमोशन: 3,000 रुपये से 4,000 रुपये

इस तरह करीब 10 हजार रुपये में आपका ऑनलाइन बिजनेस शुरू हो सकता है.

कमाई के कई रास्ते
ऑनलाइन योगा क्लास में कमाई सिर्फ मासिक फीस तक सीमित नहीं है. आप ग्रुप क्लास, पर्सनल ट्रेनिंग, मेडिटेशन सेशन, प्रेग्नेंसी योगा, सीनियर सिटीजन योगा और कॉर्पोरेट वेलनेस प्रोग्राम जैसी सेवाएं भी दे सकते हैं. मान लीजिए आपके पास 50 रेगुलर सदस्य हैं और प्रत्येक सदस्य 1,000 रुपये मंथली फीस देता है, तो आपकी मंथली इनकम 50,000 रुपये तक पहुंच सकती है. जैसे-जैसे सदस्यों की संख्या बढ़ेगी, कमाई भी बढ़ती जाएगी.

सोशल मीडिया बनेगा सबसे बड़ा हथियार
आज के दौर में इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और वाट्ऐसप जैसे प्लेटफॉर्म किसी भी नए बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना योग टिप्स, छोटे वीडियो और लाइव सेशन शेयर करके आप अपनी पहचान बना सकते हैं. इससे नए ग्राहक जुड़ने की संभावना बढ़ जाती है.

योग के साथ वेलनेस सर्विसेज भी जोड़ें
एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले सालों में वेलनेस इंडस्ट्री और तेजी से बढ़ेगी. ऐसे में योग के साथ मेडिटेशन, हेल्दी लाइफस्टाइल गाइडेंस और माइंडफुलनेस सेशन जैसी सर्विसेज जोड़कर बिजनेस को और बड़ा बनाया जा सकता है.

शुरुआत से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन योगा क्लास शुरू करने से पहले योग का पर्याप्त ज्ञान होना जरूरी है. अगर संभव हो तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से योग प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट हासिल करें, इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और ग्राहक आप पर ज्यादा भरोसा करेंगे.

https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-low-budget-wellness-yoga-startup-business-ideas-ws-e-10590977.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment