Last Updated:
Banana Fiber Products: लोकल 18 की टीम को फैक्ट्री संचालक मेहुल श्रॉफ ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक केले का उत्पादन होता है. यहां पर केले का रेशा आसानी से मिल जाता है जो मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि केले से कई प्रकार के प्रोडक्ट बनते हैं तो मुझे वहां से आइडिया मिला और केले के रेशे से कॉपी पेन बनाना शुरू कर दिया है. अब मुझे सात समंदर
Banana Fiber Products: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवा केले से कई प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाकर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं. केले ने उनको रोजगार दिया है. मंगलम फैक्ट्री का संचालन करने वाले मेहुल श्रॉफ ने जानकारी देते हुए बताया की जो मुझे सोशल मीडिया के जरिए केले के रेशे के प्रोडक्ट की जानकारी मिली. उन्होंने भी एक फैक्ट्री की शुरुआत की और अब यहां पर केले से पेन कॉपी बना रहे हैं, जो लोगों को पसंद आती है. लोग उन्हें ऑर्डर देकर बनवाते हैं. देश- विदेश और सात समंदर पार से भी हमको आर्डर मिल रहे हैं, जिससे हर साल चार से ₹500000 की सालाना कमाई कर लेते हैं. 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
फैक्ट्री संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को फैक्ट्री संचालक मेहुल श्रॉफ ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक केले का उत्पादन होता है. यहां पर केले का रेशा आसानी से मिल जाता है, जो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि केले से कई प्रकार के प्रोडक्ट बनते हैं. उन्हें वहां से आइडिया मिला और केले के रेशे से कॉपी पेन बनाना शुरू कर दिया है. अब उन्हें सात समंदर दूर से भी ऑर्डर मिलने लगे हैं, जिससे हर साल 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं और अपने क्षेत्र के 8 से 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देते हैं.
जिला प्रशासन भी कर चुका है सम्मानित
मेहुल श्रॉफ को इस काम के लिए जिला प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है. वो 4 वर्षों से इस फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं, जहां पर 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. उनका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देना है और केले के रेशे से अच्छे प्रोडक्ट बनाकर लाखों रुपए की कमाई करनी है. बुरहानपुर जिले में 25000 हेक्टेयर में केले की खेती होती है. केले का रेशा आसानी से मिल जाता है, जिससे फैक्ट्री चलाना मुश्किल नहीं लगता है.
About the Author
https://hindi.news18.com/news/business/success-story-banana-fiber-products-mehul-shroff-recycling-products-paper-pen-business-story-local18-10595027.html












