एमकॉम के बाद छोड़ी नौकरी, फिर लगाया ऐसा दिमाग, आज सालाना कमा रहे लाखों; 15 लोगों को भी दे रहे रोजगार

Published On: June 25, 2026
Follow Us
YouTube पर 3 Copyright Strike आते ही बंद हो सकता है चैनल, जानिए बचने का तरीका एमकॉम के बाद छोड़ी नौकरी, फिर लगाया ऐसा दिमाग, आज सालाना कमा रहे लाखों; 15 लोगों को भी दे रहे रोजगार


Last Updated:

Farmer Kishore Deshmukh Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर गांव के किसान किशोर देशमुख आज मिक्स खेती के जरिए दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं. एमकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी जॉइन की, लेकिन मन नहीं लगा. फिर नौकरी छोड़कर खेती को अपना करियर बना लिया. आज वह 40 एकड़ जमीन पर केला, कपास, समेत करीब 12 फसलों की खेती कर रहे हैं. इस अनोखे खेती मॉडल से उन्हें हर साल 6 से 7 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है. वह 10 से 15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के किसान अब मिक्स खेती की तरफ बढ़ते जा रहे हैं. पहले लोग परंपरागत खेती करते थे, लेकिन आज की युवा पीढ़ी अब मिक्स खेती से लाखों रुपए की कमाई कर रही है. आज हम आपको बुरहानपुर जिले के 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर के एक बुजुर्ग किसान की कहानी बता रहे हैं, जिनकी मेहनत और सफलता की आज पूरे इलाके में चर्चा है.

किसान किशोर देशमुख का कहना है कि उनके यहां पर 40 एकड़ खेती है. वह केला, कपास, गन्ना, मक्का, चना, सोयाबीन, तुवर और सब्जी भाजी की खेती करते हैंं, जिससे वह हर साल ₹6 से 7 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. साथ ही अपने क्षेत्र के 10 से 15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. कभी-कभी कमाई अधिक भी हो जाती है, लेकिन तेज हवा, आंधी और बारिश से नुकसान होने पर एवरेज यही बैठ रहा है.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान किशोर देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि एमकॉम की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद नौकरी लग गई थी. प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन वहां से नौकरी छोड़ी और खेती कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी वह 40 एकड़ में मिक्स खेती कर रहे हैं. वह अपने खेत में परंपरागत खेती से हटकर मिक्स खेती कर रहे हैं. वह करीब 12 फसले लगाते हैं, जिसमें उत्पादन अच्छा होता है और लाखों रुपए की कमाई हो जाती है.

इन फसलों को देते हैं प्राथमिकता
किसान किशोर देशमुख का कहना है कि वह खेत में केला, कपास, गन्ना, मक्का, चना, तुवर, सोयाबीन, सब्जी भाजी में भिंडी, लौकी, गिलकी, टमाटर, करेला, मिर्ची, पालक, मेथी और कोटमीर सभी तरह की फसले लगाते बैं. कम लागत में अच्छी कमाई हो जाती है. उन्होंने बताया कि वह 30 साल से खेती कर रहे हैं.

About the Author

YouTube पर 3 Copyright Strike आते ही बंद हो सकता है चैनल, जानिए बचने का तरीका एमकॉम के बाद छोड़ी नौकरी, फिर लगाया ऐसा दिमाग, आज सालाना कमा रहे लाखों; 15 लोगों को भी दे रहे रोजगार

https://hindi.news18.com/news/business/success-story-burhanpur-farmer-kishore-deshmukh-success-story-doing-12-crops-mixed-farming-earn-lakhs-local18-10601332.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 14 साल का ये देसी छोरा मचा रहा बवाल बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

June 27, 2026
title= Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

June 26, 2026
title= Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

June 26, 2026
title= Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट...घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट…घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

June 26, 2026
title= Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

June 26, 2026
du Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

June 26, 2026

Leave a Comment