वायरल आइडिया से शुरू हुआ सफर, जूस स्टॉल ने दिलाई नई पहचान! बहन-भाई ने खड़ा किया अपना कारोबार

Published On: June 22, 2026
Follow Us


Last Updated:

Organic Juice Startup: बुरहानपुर के सरस्वती नगर के भाई-बहन बीपीटी की पढ़ाई के साथ-साथ सुबह के समय ऑर्गेनिक जूस का स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. उन्हें यह बिजनेस आइडिया सोशल मीडिया से मिला, जिसके बाद उन्होंने ₹5000 की शुरुआती पूंजी से स्टॉल शुरू किया. आज वे करीब रोजाना कमा रहे हैं और वे बिना केमिकल वाले लगभग कई प्रकार के जूस बेचते हैं.

Organic Juice Startup: भारत के युवा पढ़ाई-लिखाई करने के साथ-साथ बिजनेस में भी अपना मन लगाते हैं और उसके लिए मेहनत भी करते हैं. आज हम आपको बुरहानपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र में रहने वाले भाई-बहन की संघर्ष भरी कहानी बता रहे हैं. भाई-बहन बीपीटी की पढ़ाई करने के साथ-साथ सुबह के समय में ऑर्गेनिक जूस का स्टाल लगाते हैं. यह आइडिया उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिला. उन्होंने ₹5000 लगाकर स्टॉल की शुरुआत की. आज वह रोजाना ₹1000 रोज की कमाई कर लेते हैं. इस काम में उनकी बहन सिद्धि और उनकी कजिन बहन लतिका भी उनका सहयोग करती है. दोनों भाई-बहन का कहना है कि हमने पहले एक स्टॉल मरीचिका गार्डन के पास शुरू किया था. वहां पर हमको सफलता मिली तो हमने दूसरा स्टॉल नेहरू स्टेडियम के पास शुरू कर दिया. यहां पर हमारे पास करीब एक दर्जन प्रकार के जूस मिलते हैं, जिसमें कोई भी केमिकल नहीं होता है. लोगों को बहुत पसंद आते हैं और 30 से ₹40 गिलास में जूस बेच रहे हैं.

बहन भाई ने दी जानकारी
लोकल18 की टीम को कृष्ण वाघ और बहन सिद्धि वाघ ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों भाई-बहन कॉलेज में पढ़ाई करते हैं. पढ़ाई लिखाई करने के साथ-साथ हमको ऐसा लगा कि उन्हें अपने भी अपने शहर में छोटा था और स्टार्टअप शुरू करते हैं, तो हमने इसके लिए ₹5000 जमा किए और दोनों बहन भाई ने मिलकर ऑर्गेनिक फलों और सब्जियों का जूस का स्टॉल लगाना शुरू किया. सबसे पहले मरीचिका गार्डन के पास हम ने स्टॉल लगाया. वहां पर हमको रिस्पांस मिला. उसके बाद अब हम नेहरू स्टेडियम के पास यह स्टॉल लगाते हैं. सुबह 6:00 से 9:00 तक हमारा स्टॉल लगता है, जहां पर लोग हमारे यहां जूस पीने के लिए आते हैं. ऑर्गेनिक तरीके से जूस तैयार किए जाते हैं. कोई भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है.

कई प्रकार के मिलते हैं जूस
हमारे इस स्टॉल पर हम करीब 12 प्रकार के जूस बनाकर बेचते हैं, जिसमें करेले का जूस, लौकी का जूस, मेथी का जूस, गाजर का जूस, मिलेट्स, नींबू पानी, जामुन का जूस, चीकू का जूस, मौसमी जूस, एप्पल का जूस और कई प्रकार के जूस हमारे यहां पर मिलते हैं. ₹40 ग्लास हम जूस भेजते हैं, जो लोगों को पसंद आ रहा है. जिससे हमारी 500 से 1000 रुपए रोज की कमाई हो जाती है.

About the Author

google-color.svg वायरल आइडिया से शुरू हुआ सफर, जूस स्टॉल ने दिलाई नई पहचान! बहन-भाई ने खड़ा किया अपना कारोबार

https://hindi.news18.com/news/business/success-story-bhai-krishna-wagh-behen-siddhi-waghra-saraswata-nagar-organic-juice-startup-local18-10592086.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 14 साल का ये देसी छोरा मचा रहा बवाल बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

June 27, 2026
title= Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

June 26, 2026
title= Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

June 26, 2026
title= Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट...घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट…घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

June 26, 2026
title= Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

June 26, 2026
du Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

June 26, 2026

Leave a Comment