Last Updated:
NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट से पहले ही 20 लाख उम्मीदवारों की लॉटरी लग गई है. प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप होने से सभी के 4 बोनस नंबर पक्के हो गए हैं. जानिए आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करवा सकते हैं.

NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी आंसर की में कुछ सवालों पर आपत्ति सही पाई गई है
नई दिल्ली (NEET UG 2026 Answer Key). नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे 20 लाख उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को हुए री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. नीट यूजी रिजल्ट से पहले ही सभी कैंडिडेट्स के खाते में पूरे 4 नंबर पक्के हो गए हैं. प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स के एक सवाल को ‘ड्रॉप’ यानी हटा दिया गया है, जिसका मतलब है कि परीक्षा में बैठने वाले हर अभ्यर्थी को इसके बोनस अंक मिलेंगे.
इतना ही नहीं, नीट यूजी 2026 में फिजिक्स के ही एक और सवाल ने डबल फायदा करा दिया है, क्योंकि उसके दो विकल्पों को सही माना गया है. ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों ने उन दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुना होगा, उन्हें भी 4 नंबर मिल जाएंगे. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होने के कारण इस फैसले का फायदा सभी 20 लाख परीक्षार्थियों को समान रूप से मिलेगा. हालांकि, नीट यूजी री-एग्जाम जैसे बड़े स्तर के पेपर में भी सवाल गलत होने को लेकर अब एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
फिजिक्स के सवाल ने दिलाई 4 नंबर की ‘लॉटरी’
21 जून को हुई नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आते ही अभ्यर्थियों के नंबरों का गणित बदल गया है. फिजिक्स सेक्शन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स और वर्नियर कैलिपर्स से जुड़े सवालों पर आपत्ति थी. एनटीए ने रिव्यू के बाद फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप कर दिया है. नियम के मुताबिक, ड्रॉप किए गए सवाल के पूरे 4 बोनस नंबर हर उस कैंडिडेट को दिए जाते हैं जो एग्जाम में शामिल हुआ था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने उस सवाल को हल करने की कोशिश की थी या उसे खाली छोड़ दिया था.
एक और सवाल के दो जवाब सही, यहां भी बल्ले-बल्ले
बोनस अंकों के अलावा, फिजिक्स के ही एक अन्य सवाल में एनटीए ने दो अलग-अलग विकल्पों को सही माना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने उन दोनों सही विकल्पों में से किसी पर भी टिक किया होगा, उनके भी 4 नंबर पक्के हैं. वहीं दूसरी तरफ, अभ्यर्थियों का कहना है कि सिर्फ फिजिक्स ही नहीं, बल्कि केमिस्ट्री, बायोलॉजी और जूलॉजी में भी कुछ सवालों के जवाब गलत हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फाइनल आंसर-की आने तक बोनस नंबरों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
28 जून तक चैलेंज करने का मौका, जानिए फीस
अगर किसी उम्मीदवार या कोचिंग एक्सपर्ट को लगता है कि एनटीए की प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी अन्य सवाल का जवाब गलत है तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. नीट यूजी आंसर-की को चैलेंज करने की आखिरी तारीख 28 जून है. इसके लिए प्रति सवाल 200 रुपये की फीस देनी होगी. अगर आपत्ति सही पाई जाती है और वह सवाल भी ड्रॉप होता है तो एनटीए फीस वापस (Refund) कर देगा. इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा.
री-एग्जाम के पेपर पर उठने लगे सवाल
एक तरफ जहां अभ्यर्थी बोनस नंबर पाकर खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ एजुकेशन एक्सपर्ट्स एनटीए के सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जब नीट री-एग्जाम को लेकर देशभर में इतनी चर्चा थी और उच्च स्तर पर तैयारियां की गई थीं तो प्रश्नपत्र तैयार करने में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? नीट यूजी पेपर सेट करने की प्रक्रिया में कमियों को लेकर अब बहस छिड़ गई है कि आखिर पहली ही बार में सटीक और त्रुटिहीन क्वेश्चन पेपर क्यों नहीं तैयार हो पाता.
यह भी पढ़ें-
https://hindi.news18.com/news/career/education-neet-ug-2026-provisional-answer-key-released-4-bonus-marks-for-dropped-question-details-10608997.html








