मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले इन रंग-बिरंगे डॉट्स का असली सच, जानें ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट का मतलब

Published On: June 24, 2026
Follow Us


Powered by :Tech2Logo मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले इन रंग-बिरंगे डॉट्स का असली सच, जानें ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट का मतलब

Last Updated:

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर अचानक जलने वाली हरी, ऑरेंज या पीली लाइट को लेकर अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं. दरअसल, ये लाइटें आपके फोन की खराबी का संकेत नहीं हैं, बल्कि यह आपकी प्राइवेसी और फोन के स्टेटस से जुड़ा एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है. एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम में प्राइवेसी को पुख्ता करने के लिए इन इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है, ताकि आपको पता चल सके कि किस समय कौन सा ऐप आपके फोन का कैमरा, माइक्रोफोन या बैटरी इस्तेमाल कर रहा है.

मोबाइल स्क्रीन पर अचानक क्यों दिखने लगती है ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट, जानिए मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले इन रंग-बिरंगे डॉट्स का असली सच, जानें ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट का मतलबZoom मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले इन रंग-बिरंगे डॉट्स का असली सच, जानें ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट का मतलब

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन कंपनियां प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त हो गई हैं. (AI)

नई दिल्ली. मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो लगभग सभी लोग करते हैं. लेकिन कभी गौर किया है कि मोबाइल की स्क्रीन पर अचानक पीली, हरी या ऑरेंज कलर की लाइट जल जाती है. आज कल कई फोन मार्केट में हैं जिनमें इस तरह की लाइट दिख जाती है. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल मोबाइल फोन की स्क्रीन पर दिखने वाली ये लाइटें एक तरह से इंडीकेटर हैं. पीली, हरी या ऑरेंज लाइट का मतलब मोबाइल में कोई खराबी नहीं होता है, बल्कि ये लाइटें आपकी प्राइवेसी का इंडीकेटर होती हैं.

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन कंपनियां प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त हो गई हैं. यही वजह है कि जब भी आप कोई ऐसा ऐप बैकग्राउंड या फोरग्राउंड में चलाते हैं जो आपके कैमरे या माइक्रोफोन को एक्सेस करता है, तो स्क्रीन के ऊपरी कोने में तुरंत ग्रीन या ऑरेंज डॉट चमकने लगता है. उदाहरण के लिए, स्क्रीन पर ग्रीन डॉट दिखने का मतलब है कि कोई ऐप उस समय कैमरा यूज कर रहा है, जैसा कि वॉट्सऐप वीडियो कॉल, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट कैमरा खोलने पर दिखता है.

माइक्रोफोन का इस्तेमाल होने पर जलता है ऑरेंज डॉट

इसी तरह से ऑरेंज डॉट का मतलब है कि कोई ऐप आपका माइक्रोफोन यूज कर रहा है. यह आमतौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग, सामान्य फोन कॉल या इंस्टाग्राम रील्स रिकॉर्डिंग के दौरान दिखाई देता है. सीधे शब्दों में कहें तो हरे और ऑरेंज डॉट से आपको यह पता चलता है कि कौन सा ऐप आपका कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस कर रहा है. इन फीचर्स को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुरक्षा के लिए ही इनबिल्ट किया गया है.

बैटरी लो होने का अलर्ट देती है पीली लाइट

इन दोनों के अलावा मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कई बार पीली लाइट भी दिखाई देती है. यह पीली लाइट इंडीकेट करती है कि फोन की बैटरी कम हो रही है और फोन लो पावर मोड में जा चुका है. यह यूजर के लिए एक तरह का अलर्ट है जिससे समय रहते फोन को चार्ज किया जा सके. तो कुल मिलाकर ये पीली, हरी और ऑरेंज कलर की लाइट्स और डॉट आपको हर पल अपडेट रखते हैं कि आपके फोन के भीतर क्या चल रहा है. अगली बार जब भी आपके फोन की स्क्रीन पर ये लाइटें चमकें, तो इन पर जरूर ध्यान दें. इससे आप आसानी से पकड़ सकते हैं कि कहीं कोई थर्ड पार्टी ऐप चुपके से, बिना आपकी परमीशन के बैकग्राउंड में आपका माइक या कैमरा तो इस्तेमाल नहीं कर रहा है.

About the Author

मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले इन रंग-बिरंगे डॉट्स का असली सच, जानें ग्रीन, ऑरेंज और यलो लाइट का मतलब

https://hindi.news18.com/news/tech/diy-smartphone-screen-green-orange-yellow-dot-meaning-privacy-alert-sushant-sinha-desh-ki-pathshala-ws-el-10600402.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment