छोटे निवेश से बड़ा कमाल! ₹30,000 में शुरू किया बिजनेस, न्यामत बैग अब कमा रहा लाखों

Published On: June 24, 2026
Follow Us
काजू-बादाम, ड्रैगन फ्रूट को फेल करता है ये काला फल, मिलता है सिर्फ 60 दिन छोटे निवेश से बड़ा कमाल! ₹30,000 में शुरू किया बिजनेस, न्यामत बैग अब कमा रहा लाखों


Last Updated:

Wooden Toy Business: बुरहानपुर के आजाद नगर के न्यामत बैग ने ₹30,000 की लागत से लकड़ी के खिलौनों का बिजनेस शुरू किया. मामू से मिले आइडिया के बाद शुरू किए गए इस काम से वे हर साल 3 से 4 लाख रुपये कमा रहे हैं और 3-4 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. कैसे उन्होंने शुरूआत की और इसके लिए क्या-क्या किया, आइए जान लेते हैं.

Wooden Toy Business: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवा सबसे अधिक बिजनेस की और रुख कर रहे है. आज हम आपको मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की कहानी बता रहे हैं. युवक का कहना है कि उनके मामू से लकड़ी के खिलौने बनाने के बिजनेस का आइडिया मिला. ₹30000 लगाकर उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया था. हर साल में तीन से चार लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. उनके यहां पर लकड़ी से एक दर्जन से अधिक प्रकार के खिलौने बनाए जाते हैं, जिसकी काफी डिमांड है. युवक न्यामत बैग का कहना है कि वो आजाद नगर में रहते हैं. कक्षा दसवीं तक उन्होंने पढ़ाई की है और उनको मामू कासम खान से ही इस बिजनेस का आइडिया मिला है. 2 सालों से वो इस दुकान का संचालन कर रहे हैं. यहां पर तीन से चार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

बिजनेसमैन युवक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले न्यामत बैग ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मामू कासम खान से यह बिजनेस का आइडिया मिला. ₹30000 लगाकर उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया. एक छोटे से कमरे से इस बिजनेस की शुरुआत की. शुरुआत में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. लकड़ियों के खिलौने तैयार करते हैं, जो लोगों को पसंद आते हैं. जिले के साथ आसपास के राज्यों के भी लोग इन खिलौनों को लेकर जाते हैं. मेरे यहां पर लट्टू, बेलन, पटला, तलवार, लेझीम और कई प्रकार के लकड़ी के आइटम तैयार किए जाते हैं, जो लोग पसंद करते हैं.

परिवार के लोगों का मिलता है सहयोग
बिजनेसमैन का कहना है कि उनके परिवार के नोमान, जेद, अनवर, नबिल, नाजिम दोबारा भी उन्हें सहयोग करते हैं. उनको यह खिलौने बनाने के लिए मदद करते हैं और अपने यहां के चार-पांच लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उनका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देना है. दसवीं तक पढ़ाई की है और उसके बाद 2 सालों से यह बिजनेस कर रहे हैं.

About the Author

काजू-बादाम, ड्रैगन फ्रूट को फेल करता है ये काला फल, मिलता है सिर्फ 60 दिन छोटे निवेश से बड़ा कमाल! ₹30,000 में शुरू किया बिजनेस, न्यामत बैग अब कमा रहा लाखों

https://hindi.news18.com/news/business/success-story-young-entrepreneur-nyamat-bag-wooden-toy-business-started-with-30000-earn-3-to-4-lakh-yearly-local18-10598256.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 14 साल का ये देसी छोरा मचा रहा बवाल बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

June 27, 2026
title= Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

June 26, 2026
title= Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

June 26, 2026
title= Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट...घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट…घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

June 26, 2026
title= Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

June 26, 2026
du Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

June 26, 2026

Leave a Comment