सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ा है यह भारतीय सीईओ, हर दिन कमा रहा 21 करोड़

Published On: June 24, 2026
Follow Us
सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे हैं शंख मित्रा, रोज कमाते हैं 21 करोड़  सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ा है यह भारतीय सीईओ, हर दिन कमा रहा 21 करोड़


Last Updated:

Shankh Mitra Success Story : दुनिया में सबसे ज्‍यादा पैकेज लेने वाले सीईओ की लिस्‍ट में दूसरा स्‍थान रखने वाले शंख मित्रा ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) से इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में अपनी बीई (B.E) की डिग्री ली थी. कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. मित्रा कई ग्‍लोबल फर्मों के साथ काम कर चुके हैं. 2020 में उन्‍हें वेलटॉवर का सीईओ बनाया गया था.

सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे हैं शंख मित्रा, रोज कमाते हैं 21 करोड़  सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ा है यह भारतीय सीईओ, हर दिन कमा रहा 21 करोड़Zoom सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ा है यह भारतीय सीईओ, हर दिन कमा रहा 21 करोड़

शंख मित्रा साल 2016 में एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वेलटॉवर से जुड़े थे

नई दिल्‍ली. दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारियों की ग्लोबल लिस्ट में टेस्‍ला सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्‍क पहले पायदान पर हैं. सीईओ के रूप में एलन मस्‍क को टेस्‍ला से 158.4 अरब डॉलर का पैकेज मिला है. इस सूची में दूसरे स्‍थान पर हैं भारतवंशी शंख मित्रा. अमेरिका की मशहूर कंपनी ‘वेलटॉवर’ (Welltower) के सीईओ शंख मित्रा (Shankh Mitra) का पैकेज 821 मिलियन डॉलर यानी 7775 करोड़ रुपये है. अगर इस जादुई आंकड़े को दिनों के हिसाब से समझें, तो शंख मित्रा हर दिन के हिसाब से लगभग ₹21 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं.

वेलटॉवर (Welltower) कोई आम कंपनी नहीं है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए आलीशान आवास (Senior Housing) और हेल्थकेयर से जुड़ी संपत्तियों का मैनेजमेंट करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट निवेश कंपनियों (REIT) में से एक है. साल 2020 में कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में शंख मित्रा को कंपनी की कमान मिली थी. उन्होंने अपने डेटा-आधारित सटीक निवेश और रणनीतिक फैसलों के दम पर कंपनी को घाटे से निकालकर मुनाफे में ले आए.

सैलरी का 99% हिस्सा शेयरों का

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शंख मित्रा को मिलने वाले इस भारी-भरकम पैकेज का 99 फीसदी हिस्सा कैश सैलरी के रूप में नहीं है, बल्कि उन्हें ‘स्टॉक ग्रांट’ यानी कंपनी के शेयरों के रूप में दिया गया है. इसमें पिछले साल अक्टूबर में दिए गए 789 मिलियन डॉलर के शेयर भी शामिल हैं. जैसे-जैसे कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मस्क की ही तरह मित्रा के इन शेयर्स की वैल्यू भी बढ़कर अब 1 अरब डॉलर से अधिक हो चुकी है.

हर दिन ₹21 करोड़ घर ले जाने के लिए कंपनी ने उनके सामने कुछ बेहद कड़ी शर्तें भी रखी हैं. इस अवॉर्ड से जुड़े शेयरों का लगभग आधा हिस्सा शंख मित्रा को साल 2031 में तब मिलेगा, जब वे लगातार कंपनी के साथ बने रहेंगे. बाकी बचा आधा हिस्सा उन्हें तभी मिल पाएगा जब अगले पांच वर्षों में वेलटॉवर का मार्केट कैप कम से कम 45 फीसदी की रफ्तार से बढ़े और कंपनी का शेयर बाजार के कई प्रमुख सूचकांकों (Stock Indexes) को पछाड़कर नंबर वन साबित हो.

जादवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं शंख मित्रा

शंख मित्रा ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) से इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में अपनी बीई (B.E) की डिग्री ली थी. इसके बाद वे अपने सपनों को पूरा करने अमेरिका चले गए और वहां कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एप्लाइड वैल्यू इन्वेस्टिंग में एमबीए किया. शंख मित्रा ने पांच साल से अधिक समय तक प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) में काम किया. इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रखा और फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स और सिटाडेल जैसे दिग्गज वित्तीय ग्रुप्स में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट संभाला.

2016 में वेलटॉवर से जुड़े

साल 2016 में वे एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वेलटॉवर से जुड़े थे. सिर्फ 4 साल के भीतर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) से होते हुए 2020 में कंपनी के सर्वोच्च पद पर जा बैठे. आज वे अमेरिका की किसी भी लिस्टेड रियल एस्टेट निवेश कंपनी का नेतृत्व करने वाले सबसे महंगे और इकलौते भारतीय मूल के ग्लोबल लीडर बन चुके हैं.

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

WhatsApp यूजर्स को निशाना बना रहे हैकर्स, बिजनेस के नाम पर फैल रहा वायरस सैलरी के मामले में एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ा है यह भारतीय सीईओ, हर दिन कमा रहा 21 करोड़

https://hindi.news18.com/news/business/success-story-meet-shankh-mitra-the-indian-ceo-with-a-rs-7775-crore-pay-package-behind-only-elon-musk-ws-l-10598788.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 14 साल का ये देसी छोरा मचा रहा बवाल बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

बुर्ज खलीफा में 141वीं मंजिल पर ऑफिस, AI स्टार्टअप का बॉस, 14 साल का ये देसी छोरा दुबई में मचा रहा बवाल

June 27, 2026
title= Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

Video: मात्र 100 से शुरू करें ये बिजनेस! लाखों तक पहुंचेगी कमाई, गांवों में तेजी से बढ़ रहा है ये धंधा

June 26, 2026
title= Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

Video: जीरो से खड़ा किया करोड़ों का क्लॉथिंग ब्रांड 'लूम डेट्स'! अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर मची है धूम

June 26, 2026
title= Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट...घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

Video: न दुकान, न रेस्टोरेंट…घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

June 26, 2026
title= Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

Video: चैट GPT और AI भी फेल! 4 साल के बच्चे ने रट डाला पूरा ब्रह्मांड, मिलिए 'स्पेस एक्सपर्ट' रुद्र से

June 26, 2026
du Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

Video: AI जॉब की सैलरी से खड़ा किया 'Homekins' स्टार्टअप! बिना पाम ऑयल घर-घर पहुंचा रहा नमकीन

June 26, 2026

Leave a Comment