Dantewada Woman Success Story: अगर आप भी घऱ बैठे-बैठे बिजनेस शुरू करने का सोच रही हैं तो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की रानी की कहानी आपको जरूर प्रेरित करेगी. रानी साहू ने सिर्फ 2 हजार रुपये से हर्बल साबुन और हैंडवॉश बनाने का बिजनेस शुरू किया. आज हर महीने 30000 रुपये तक की कमाई कर रही हैं. रानी नेचुरल चीजों जैसे एलोवेरा से केमिकल-फ्री साबुन तैयार करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. उन्होंने शुरुआत में सिर्फ 50 साबुन बनाए थे,. फिर सोशल मीडिया से अपने प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुंचाया. उनके हर्बल साबुन की कीमत 30 से 70 रुपये तक है. स्थानीय दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन भी अच्छी मांग हैं. रानी का कहना है कि बाजार में केमिकल से बनी चीजों की भरमार है, उसी को देखकर नेचुरल चीजों से सामान बनाने का ख्याल आया. रानी ने दंतेवाड़ा जैसे कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
https://hindi.news18.com/videos/business/success-story-cg-rani-sahu-start-herbal-soap-business-with-2000-now-earn-in-lakhs-success-story-local18-10602492.html













