Success Story: जहां दिल्ली की भागदौड़ में संयुक्त परिवार टूट रहे हैं. वहीं द्वारका सेक्टर-8 के विनोद कुमार यादव का 19 सदस्यों का संयुक्त परिवार आज भी एक ही चूल्हे की रोटी खाता है. यह परिवार सिर्फ अपने संस्कारों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के 1400 बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मिसाल बना हुआ है. बचपन में एक गैरेज पर मासूम बच्चे को मजदूरी करते देख विनोद का दिल ऐसा पसीजा कि उन्होंने गरीबी के कारण किसी की पढ़ाई न छूटने देने का संकल्प लिया. उनके पिता रोहतास सिंह यादव ने साल 1993 में ‘ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल’ की नींव रखी. आज इस सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल में सक्षम बच्चों की फीस से दर्जनों जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा, ड्रेस और किताबें दी जाती हैं. ‘भाईचारा सेवा समिति’ ट्रस्ट के जरिए विनोद सामूहिक विवाह और फ्री हेल्थ कैंप जैसी समाजसेवा भी संभाल रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
https://hindi.news18.com/videos/business/success-story-delhi-gyan-sagar-public-school-founder-vinod-yadav-social-service-story-local18-ws-l-10604380.html













