Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,400mAh बैटरी

Published On: June 28, 2026
Follow Us


Powered by :Tech2Logo Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,400mAh बैटरी

Last Updated:

Nothing Phone 4b 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी लीक हुई है. जानिए Nothing के नए बजट स्मार्टफोन में क्या कुछ खास मिल सकता है.

Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,400mAh बैटरीZoom Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,400mAh बैटरी

कम कीमत में Nothing का नया धमाका! Phone 4b में मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स जो बढ़ा देंगे एक्साइटमेंट

नथिंग अपने नए स्मार्टफोन नथिंग Phone 4b को भारत में 7 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. लेटेस्ट लीक में इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, स्टोरेज और डिजाइन से जुड़े कई फीचर्स का खुलासा हुआ है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की Phone 4a सीरीज से नीचे पोजिशन किया जाएगा और कम कीमत में नथिंग का अनुभव देने की कोशिश करेगा.

टिप्स्टर योगेश बरार की लीक के मुताबिक, नथिंग Phone 4b में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर गेमिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन सीधे Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है, जो इसे शुरुआती एंड्रॉयड 16 स्मार्टफोन्स में शामिल करेगा.

लीक के मुताबिक फोन में 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है. हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि बाकी कैमरा सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ट्रांसपेरेन्ट डिजाइन लुटेगा महफिल

डिजाइन की बात करें तो नथिंग अपनी पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट बैक पैनल को बरकरार रख सकती है. टीजर में फोन का ब्लू कलर वेरिएंट दिखाया गया है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे तीन रंगों में लॉन्च किया जा सकता है. फोन में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और Glyph Bar LED इंटरफेस भी देखने को मिल सकता है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और अन्य अलर्ट दिखाने का काम करेगा.

फिलहाल नथिंग ने इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 7 जुलाई को कंपनी फोन की कीमत, उपलब्धता और सभी फीचर्स से पर्दा उठाएगी.

About the Author

ATS जांच में बड़ा खुलासा, तीन पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थी बबीता Nothing Phone 4b की लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल लीक, मिल सकती है 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,400mAh बैटरी

https://hindi.news18.com/news/tech/accessories-nothing-phone-4b-leak-reveals-snapdragon-6-gen-4-120hz-amoled-display-and-5400mah-battery-10608976.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment