Video: बैद्यनाथ नगरी में हिट हुआ टुनटुन पंडित का बिजनेस मॉडल! हर साल 7.20 लाख की कमाई, बदली तकदीर

Published On: June 28, 2026
Follow Us
title= Video: बैद्यनाथ नगरी में हिट हुआ टुनटुन पंडित का बिजनेस मॉडल! हर साल 7.20 लाख की कमाई, बदली तकदीर


X

title= Video: बैद्यनाथ नगरी में हिट हुआ टुनटुन पंडित का बिजनेस मॉडल! हर साल 7.20 लाख की कमाई, बदली तकदीर

बैद्यनाथ नगरी में हिट हुआ टुनटुन पंडित का बिजनेस मॉडल! हर साल 7.20 लाख की कमाई

arw img Video: बैद्यनाथ नगरी में हिट हुआ टुनटुन पंडित का बिजनेस मॉडल! हर साल 7.20 लाख की कमाई, बदली तकदीर

Genda Phool Ki Kheti Tips: खुद की जमीन न होना अक्सर किसानों के हौसले तोड़ देता है, लेकिन देवघर के टुनटुन पंडित ने इस मजबूरी को ही अपनी सफलता की ताकत बना लिया. कभी लीज पर जमीन लेकर पारंपरिक धान-गेहूं उगाने वाले टुनटुन को जब उसमें मुनाफा नहीं दिखा, तो उन्होंने सीधे बाजार की नब्ज पकड़ी और गेंदा फूल की खेती का रुख किया. आज यही फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन चुका है. टुनटुन ने एक एकड़ (करीब 17 कट्ठा) जमीन लीज पर लेकर गेंदे की खेती शुरू की. बाबा बैद्यनाथ की नगरी होने के कारण यहां फूलों की भारी मांग रहती है. वे हर हफ्ते करीब तीन क्विंटल फूल तोड़ते हैं, जो ₹50 प्रति किलो की दर से आसानी से बिक जाते हैं. इस तरह बिना अपनी जमीन के भी वे सालाना ₹7.20 लाख तक की बंपर कमाई कर रहे हैं. हालाँकि, पड़ोसी के कुएं से पानी लाकर सिंचाई करने की चुनौती अब भी बरकरार है. टुनटुन का मानना है कि अगर खेत में बोरिंग की सुविधा मिल जाए, तो वे उत्पादन बढ़ाकर और भी मुनाफा कमा सकते हैं. उनकी यह कहानी देवघर ही नहीं, बल्कि देश के हर उस किसान के लिए बड़ी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में कुछ बड़ा करने का सपना देखता है.

https://hindi.news18.com/videos/agriculture/genda-phool-ki-kheti-kaise-karen-farmer-tuntun-pandit-marigold-flower-farming-tips-local18-ws-l-10609757.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment