Last Updated:
अगर आप कम निवेश में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. पोस्ट ऑफिस के साथ जुड़कर आप अपना काम शुरू कर सकते हैं. इसके लिए बहुत बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती और महज 5,000 रुपये की सिक्योरिटी अमाउंट जमा करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया जा सकता है.

इंडिया पोस्ट की फ्रेंचाइजी लेकर कमाएं मोटा कमीशन
नई दिल्ली. आज के दौर में हर युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन अक्सर पूंजी की कमी और पैसा डूबने का डर उनके कदमों को रोक देता है. अगर आप भी बेहद कम लागत में एक सुरक्षित और लाइफटाइम चलने वाला काम तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. आप मात्र 5,000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और हर महीने सरकारी भरोसे के साथ मोटा कमीशन कमा सकते हैं.
आमतौर पर किसी भी नई कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इंडिया पोस्ट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाममात्र के खर्च पर यह अवसर दे रहा है. इसमें धोखाधड़ी या पैसा डूबने का 100% कोई खतरा नहीं होता है. ऐसे युवा जो कम निवेश में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह ‘पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी स्कीम’ किसी वरदान से कम नहीं है.
कैसे होती है कमाई? जानिए कमीशन का पूरा गणित
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपकी कमाई पूरी तरह से आपकी तरफ से दी जाने वाली सर्विसेज और मिलने वाले कमीशन पर निर्भर करती है. आपको हर छोटे-बड़े काम के लिए एक तय फिक्स कमीशन मिलता है.
- रजिस्टर्ड पोस्ट: प्रति बुकिंग 3 रुपये का कमीशन.
- स्पीड पोस्ट: प्रति बुकिंग 5 रुपये का कमीशन.
- मनी ऑर्डर: 100 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर वैल्यू का 3.50% कमीशन.
- पोस्टल स्टांप और स्टेशनरी: डाक टिकटों और स्टेशनरी की बिक्री पर कुल सेल का 5% मुनाफा.
- रेवेन्यू स्टांप: रेवेन्यू स्टांप की बिक्री पर 4% तक का कमीशन.
अगर आप हर दिन अच्छी संख्या में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल बुक करते हैं, तो बिना किसी रिस्क के हर महीने 20,000 से 50,000 रुपये या उससे भी ज्यादा की कमाई की जा सकती है.
कौन ले सकता है फ्रेंचाइजी?
इंडिया पोस्ट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए नियम और शर्तें बेहद आसान रखी गई हैं, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा इसका लाभ उठा सकें.
- उम्र: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- शिक्षा: किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कम से कम 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है.
- जगह: आपके पास काम करने के लिए एक छोटी सी दुकान या बाजार में एक निश्चित जगह होनी चाहिए.
- कंप्यूटर ज्ञान: कंप्यूटर और इंटरनेट का बेसिक ज्ञान होना आपके काम को और आसान बना देगा।
कैसे करें आवेदन?
पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना बेहद आसान है. आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) से ऑफिशियल फॉर्म डाउनलोड करना होगा. फॉर्म को पूरी तरह भरकर अपने नजदीकी हेड पोस्ट ऑफिस में जमा करना होता है. फॉर्म सिलेक्ट होने के बाद डाक विभाग आपके साथ एक एमओयू (MoU) साइन करेगा, जिसके बाद आप आधिकारिक रूप से पोस्ट ऑफिस के पार्टनर बनकर अपना खुद का पक्का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
About the Author
https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-post-office-franchise-business-low-investment-high-commission-10607691.html











