Last Updated:
Investment Tips : म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए आप लॉन्ग टर्म में मोटा फंड बना सकते हैं. एसआईपी निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर महीने आपकी जेब से एक तय राशि ही निकलती है. इससे शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान का जोखिम भी कम हो जाता है.

आप जितनी कम उम्र में या जितनी जल्दी एसआईपी शुरू करेंगे, आपके पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही अधिक समय मिलेगा.
नई दिल्ली. ज्यादातर लोगों को लगता है कि बड़ा फंड बनाने के लिए हर महीने बहुत मोटी रकम निवेश करनी होती है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर आप सही समय पर शुरुआत करें, निरंतर करते रहें और कंपाउंडिंग की ताकत का फायदा उठाएं तो हर महीने थोड़े से पैसे लगाकर भी आप करोड़पति बन सकते हैं. आप कैसे सिर्फ ₹10,000 प्रति माह की म्यूचुअल फंड एसआईपी से ₹1 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने में कितना समय लगेगा, आज हम आपको बताते हैं.
म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर महीने आपकी जेब से एक तय राशि ही निकलती है. इससे शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर औसत हो जाता है. यही कारण है कि सीधे बाजार में पैसा लगाने के बजाय लंबे समय की एसआईपी में बेहतर और सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है. इसी वजह से अब ज्यादा लोग म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं.
कैसे बनें करोड़पति?
अगर आप हर महीने ₹10,000 की एसआईपी करता है और आपको औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो उसे करोड़पति बनने में लगभग 39 साल लगेंगे. इस पूरी अवधि का कैलकुलेशन कुछ ऐसा रहेगा-
- मंथली इन्वेस्टमेंट: ₹10,000
- इन्वेस्टमेंट टाइम : 39 वर्ष
- कुल निवेश: ₹46.80 लाख
- अनुमानित रिटर्न: करीब ₹54.70 लाख
- 39 साल बाद कुल फंड: लगभग ₹1.01 करोड़
ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन हैं, इसलिए 12% वार्षिक रिटर्न के आधार पर की गई यह गणना एक अनुमान है. वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है.
जितनी जल्दी शुरुआत, उतना बड़ा फायदा
लंबी अवधि के निवेश में सबसे बड़ा चमत्कार कंपाउंडिंग का होता है. आप जितनी कम उम्र में या जितनी जल्दी एसआईपी शुरू करेंगे, आपके पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही अधिक समय मिलेगा. यही कंपाउंडिंग का जादू है कि 39 साल में आपकी जेब से लगे ₹46.80 लाख रुपये पर आपको 54 लाख से भी ज्यादा ब्याज मिल जाएगा. इसके विपरीत, यदि आप निवेश शुरू करने में कुछ साल की भी देरी करते हैं तो ₹1 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए या तो आपको निवेश की अवधि बढ़ानी होगी या फिर हर महीने ज्यादा पैसा लगाना होगा.
इस गोल्डन रूल को जरूर करें फॉलो
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि केवल अच्छे रिटर्न की उम्मीद करना ही काफी नहीं है. करोड़पति बनने का असली सीक्रेट निवेशक के अनुशासन में छिपा है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निवेशक हर महीने बिना किसी रुकावट के अपनी एसआईपी जारी रखें. कुछ लोग शेयर बाजार में गिरावट के समय लोग घबराकर अपनी एसआईपी बंद कर देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में

https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-want-rs-1-crore-here-how-a-rs-10000-monthly-sip-can-make-you-a-crorepati-ws-l-10609398.html











