नौकरी की टेंशन खत्म! 10×10 के कमरे से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने होगी बंधी-बंधाई कमाई

Published On: June 28, 2026
Follow Us
30,000 किसानों ने भरा फॉर्म, फिर भी केवल 600 को मिलेगा अनुदान! नौकरी की टेंशन खत्म! 10x10 के कमरे से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने होगी बंधी-बंधाई कमाई


Last Updated:

Tent House Business: अगर आप भी कम लागत में नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. बिजनेस एक्सपर्ट दीपक ने लोकल 18 की टीम से बातचीत के दौरान एक बेहद मुनाफेदार और एवरग्रीन आइडिया शेयर किया है. एक्सपर्ट के अनुसार, आप 2 लाख की शुरुआती पूंजी लगाकर अपना खुद का टेंट बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इससे पहले ही महीने में 20,000 से 25,000 तक की कमाई हो सकती है, यह हर महीने शानदार और पक्की कमाई वाला बिजनेस है.

बुरहानपुर. यदि आप भी बेरोजगार हैं तो आप टेंट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टेंट का व्यवसाय करने के लिए कम से कम 2 लख रुपए की आवश्यकता होती है. 10×10 की एक दुकान से आप इसका कारोबार कर सकते हैं. इसमें आपका टेंट का पूरा सामान आ जाता है. आपकी हर महीने 20 से 25000 रुपए महीने की कमाई शुरू हो जाती है. यह बहुत ही अच्छा बिजनेस है. कम लागत में अच्छी कमाई होती है.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट दीपक से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप कुछ बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो आप मात्र ₹200000 लगाकर टेंट का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. जिससे आपकी 20 से 25 हजार रुपए महीने की कमाई शुरू हो जाएगी. आपको केवल टेंट का सामान खरीदना होता है जिसमें पर्दे, सीलिंग, लोहे की पाइप, डेकोरेशन का सामान, कुर्सियां, टेबल, दरी चटाई, जिससे आपका डेकोरेशन और टेंट का व्यवसाय शुरू हो जाएगा. इस व्यवसाय से आप लखपति बन सकते हैं. कम लागत में लाखों रुपए कमाए करने का सबसे अच्छा बिजनेस है.

ऐसे करें शुरुआत
एक्सपर्ट बताते हैं कि आपके इस व्यवसाय की शुरुआत आपके किराए के 10×10 के रूम से भी कर सकते हैं. केवल आपको उसके अंदर छोटा सामान रखना होता है और बड़ा सामान रखने के लिए आप एक गोडाउन भी ले सकते हैं. जहां पर आपका यह बड़ा सामान रखा जाएगा आप हर महीने 20 से 25 हजार रुपए की कमाई कर लेंगे. साल की 2 से 3 लाख रुपए की आसानी से कमाई हो जाएगी. यही नहीं एक से दो लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि टेंट का व्यवसाय 12 महीने चलने वाला व्यवसाय है. शादी, धार्मिक आयोजन और गमी के कार्यक्रमों में सभी जगह पर टेंट की आवश्यकता होती है.

About the Author

30,000 किसानों ने भरा फॉर्म, फिर भी केवल 600 को मिलेगा अनुदान! नौकरी की टेंशन खत्म! 10x10 के कमरे से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने होगी बंधी-बंधाई कमाई

https://hindi.news18.com/news/business/money-making-tips-small-business-ideas-how-to-start-tent-house-business-with-low-investment-know-whole-process-local18-10609716.html

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment